Category Archives:  Spiritual

राशिफल 19 जुलाई 2021: आज शुभ योग में खुलेगी इन राशियों की बंद किस्मत, जानिए अपनी राशि का हाल...

Jul 18 2021

Posted By:  Sunny

मनुष्य के जीवन में कई तरह की समस्याएं आती है इन सभी समस्याओ से बचने का तरीका सिर्फ आध्यात्म में छुपा है, आध्यात्म के द्वारा हम आने वाली समस्याओ के बारे में पहले से ही जानकारी प्राप्त कर सकते है और उनसे बचने के लिए पहले ही अपने आप को तैयार कर सकते है, ऐसी स्थिति में हमारी मदद राशिफल कर सकता है, ऐसे में हम आपके लिए आज के राशिफल की जानकारी लाये है तो आइये जानते है कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा | 



मेष ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
आज आपका दिन अच्छा रहेगा | किसी खास काम के पुरे होने की ख़ुशी आपके चेहरे पर नजर आएगी | घर में कोई बीमार है, तो अधिक सावधानी बरते | नौकरीपेशा जातको को आज अपनी चतुराई से कार्य करने होंगे | शाम को जीवनसाथी संग मांगलिक समारोह में शामिल हो सकते है |



वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आज आपका दिन सामान्य बीतेगा | स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी सावधानी बरते | कामकाज को लेकर दिन ठीकठाक रहेगा | कुछ नयी योजनाओ पर आपका काम जारी रहेगा | शाम को जीवनसाथी संग संतान के भविष्य को लेकर बातचीत कर सकते है |

मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ |
आज आपका दिन मिलेजुले रूप का प्रतीत हो रहा है | आज अपने मन के भेद किसी से शेयर ना करे, अन्यथा करीबी ही इसका फायदा उठा सकते है | आर्थिक मामलो में खास सावधानी बरते तो बेहतर है | आपकी सेहत ठीक रहेगी | आपके दाम्पत्य जीवन में भरपूर प्रेम रहेगा |

कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो |
आज आपका दिन मध्यम रूप का रहेगा | आज किसी ऐसे काम मे सफलता मिलेगी, जिसकी आपको उम्मीद नहीं थी | संतान अपनी पढाई को लेकर बात कर सकती है | कोई मित्र आपको पार्टी के लिए आमंत्रित कर सकता है | जीवनसाथी संग अकेले समय बिताएंगे |

सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो |
आज आपका दिन अच्छा बीतेगा | परिवार के किसी शख्स से चल रही मनमुटाव की स्थिति आज दूर होने वाली है | नौकरीपेशा जातको का कार्यभार बढ़ने वाला है, आप इसे तनाव के रूप में हावी ना होने दे | विवाहित जातक शाम को कहीं घूमने जा सकते है |

कन्या ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आज आपका दिन ठीकठाक रहेगा | किसी कार्य की सफलता के लिए आपको एड़ी चोटी का जोर लगाना पड़ सकता है | सेहत को लेकर दिन ठीक है | व्यापारी जातको के लिए दिन मनचाहा नहीं लेकिन संतुष्टि प्रदान करने वाला साबित होगा | आपका दाम्पत्य जीवन प्रेममय रहेगा |

तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आज आपका दिन उत्तम रहेगा | नौकरी या रोजगार की तलाश कर रहे जातको को आज इंटरव्यू के लिए कॉल आ सकता है | शाम के समय मित्रो संग समय बिताएंगे | राजनीति से जुड़े जातको के लिए दिन खास साबित होगा | आज बुजुर्ग से काम की सलाह मिलेगी |

वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आज आपका दिन काफी असमंझस भरा रहेगा, इसीलिए कार्यो में सावधानी बरतनी होगी | किसी कार्य को पूरा करने में आपको धैर्य दिखाना पड़ेगा | आज के दिन उधार लेनदेन अधिक होंगे, सतर्क रहे | घर में किसी सम्पति को बेचने या खरीदने को लेकर बात होगी |

धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो |
आज आपका दिन अच्छा बीतेगा, लेकिन आपको किसी बड़े काम की जिम्मेदारी मिल सकती है | व्यापारी जातक अपने प्लान किसी से शेयर ना करे | शेयर बाजार से जुड़े जातको के लिए दिन लाभभरा रहेगा | दाम्पत्य जीवन मे हल्की तकरार देखने को मिल सकती है |



मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो 
आज आपका दिन कुछ नए अनुभव लेकर आया है, जिनका आपको आने वाले समय में फायदा होगा | दोपहर के बाद छोटा मोटा लाभ हो सकता है | नौकरीपेशा जातक ऑफिस में दुसरो के मामलों में टांग ना अड़ाए | आपके दाम्पत्य जीवन में सब बढ़िया रहेगा |


कुम्भ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आज आपका दिन मिश्रित परिणाम लेकर आया है | ऐसे में उन्ही कार्यो को करे, जो आज के दिन में पुरे हो सके | आज कोई बड़ा खर्चा हो सकता है, हालाँकि ये आवश्यक भी होगा | आपकी सेहत बढ़िया रहेगा | आज जीवनसाथी की कोई बात आपको परेशान कर सकती है |

मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
आज आपका दिन अच्छा बीतेगा | हालाँकि कामकाज को लेकर अच्छी खासी भागदौड़ करनी पड़ेगी | परिवार में आज किसी से गुस्से में बात करे, मामला बिगड़ सकता है | व्यापारी जातको की पूर्व में बनाई योजना सफल होगी, जिससे उनके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर